यूं लखनऊ एक मरकज बनता चला गया। यहां के बादशाहों ने अगर मुहर्रम की बातों को बड़ी आन-बान-शान से बनाया तो हिन्दू धर्म के दीवाली और दशहरा के जुलूस भी निकलवाये, जिससे आपसी भाईचारा बढ़ता गया. और दुनिया भर में लखनऊ के मुहर्रम को खास जगह मिलती गई। लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा, यहां के मुहर्रम की पौने तीन सौ साल पुरानी जीती-जागती यादगार है। यहां के दीवाली और दशहरे के जुलूस इस भाईचारे की इसलिए बड़ी मिसाल हैं क्योंकि जब भी मुहर्रम और दशहरा-दीवाली साथ पड़े तो हिन्दू भाइयों ने मुहर्रम के प्रोग्राम को गम की निशानी समझते हुए अपनी खुशी को आगे-पीछे कर लिया। बर्मा से आये हुए लोगों ने लखनऊ में आग पर मातम करने की शुरुआत की जो आज सारी दुनिया में फैल गई है। मुहर्रम के दस दिनों में मुहर्रम की बात बताने वाले लोग पढ़ते थे लेकिन एक ही मिम्बर से एक ही शख्स दस दिन तक बताये, इसकी शुरुआत भी लखनऊ से ही हुई, इसको अशरा-ए-मजलिस कहते हैं। अपने दौर के महान आलिम सैयद सिब्ते हसन ने इसकी शुरुआत की थी।आज भी ये अशरा लखनऊ के मशहूर मदरसे नाजमिया में होता है। यहां के इमामबाड़ा गुफरामाब में दस मुहर्रम को कर्बला के शहीदों और इमाम हुसैन (अ.स.) के घर वालों को कैदी बना लिये जाने के गम में मजलिस 'शाम-ए-गरीबां' के नाम से शुरू हुई जो आज सारी दुनिया में होती है। यहां के बड़े इमामबाड़ों में रौजा-ए-काजमैन है जिसे हिन्दू धर्म के मानने वालों ने बनाया, इसकी दूसरी मिसाल और कहीं नहीं मिलेगी। लखनऊ में ही चुप ताजिये की बुनियाद रखी गई, जिसकी नकल पूरी दुनिया में होने लगी। भारत में मुस्लिम बादशाहों ने किले बनवाये, बड़े-बड़े मकबरे बनवाये, मस्जिदें बनवाई लेकिन अवध के बादशाहों ने न किले बनवाये, न मकबरे बनवाये। इमाम हुसैन (अ.स.) के नाम पर ऐसे इमामबाड़े, ऐसी मस्जिदें बनवाई कि जिनको देखने पूरी दुनिया से लोग लखनऊ आते हैं। न जाने कितने मन्दिरों के निर्माण में उन्होंने साथ दिया जिससे दूसरे धर्म के लोग धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को और पक्का कर सकें ताकि मानवता जिन्दा रहे, सफल रहे और बढ़ती ही जाये। हमारा सलाम है अपने इन बुजुर्गो को जिन्होंने यह सब किया और हमारी तमन्ना है कि आगे भी यह सब इसी तरह होता रहे।
-आयतुल्लाह मौलाना हमीदुल हसन (लेखक विश्व विश्रुत शिया विद्वान हैं)
इस तथ्यात्मक पोस्ट से कई नई बातें पता चलीं।
जवाब देंहटाएंआभार।
इस तथ्यात्मक पोस्ट से कई नई बातें पता चलीं।
जवाब देंहटाएंआभार।
गिरिजेश राव जी और मैं .... दोनों लखनऊ से ही हैं.....
it is realy a nice post.
जवाब देंहटाएंइस पोस्ट के लिए आभार
जवाब देंहटाएंनयी जानकारी लखनऊ के और देश के इतिहास की
जवाब देंहटाएंchunki main ek sufi sant ke sath kchh samay raha hoon isliye is lekh ne kam-se-kam mere hriday ko bahut spandit kiya.
जवाब देंहटाएंefforts are in right direction.
जवाब देंहटाएंआपकी पोस्ट पढकर आज आपको सलाम करने को मन कहता है कि तोडने की नहिं पर ज़ोडने कि आपकी पोस्ट क़ाबिले तारिफ़ है। आज 6 महोर्रम है आज वही मंज़र ताज़ा हो जाता है जब कि करबला की रेत पर एक भूख़ेप्यासे ईमाम ने अपने ईमान की सच्चाई कि ख़ातीर अपनी और अपने 72 साथीयों कि कुर्बानी देकर शहादत का दर्ज्जा पाया जिसे आज शहादते ईमाम हुसैन कहा जाता है।
जवाब देंहटाएंआभार एक सार्थक पोस्ट के लिये। अच्छा लगा पढ़कर।
जवाब देंहटाएंraju ji
जवाब देंहटाएंaap sada se hi klatmak the. ab aap aur bhi nikhar gae hain. jay ho.
choonki main apki rachna shilta aur samvedna se parichit hoon isliye kuchh bhee kahne ke liye shabd sankoch kee sithiti se gujar raha hoon. yahaan to har cheej behtar hai. itnee baehtar ki bas man gadgad hai. ismen shrdhey bhaiya ji kee yaad is tarah basee hai jaise sab kuchh unke ird gird se gujar rahaa hai. main aapke is e-maigjeen kee safltaa kee shubhkaamnaa poore aadar ke saath preshit kar rahaa hoon.
जवाब देंहटाएंaapka apna hi
Anand rai
gorakhpur
news room like fragrance is coming from chaumasa
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छी जानकारी, धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंcan't read a word but I love the script!
जवाब देंहटाएंसार्थक पोस्ट.. धन्यवाद!
जवाब देंहटाएं